Jump to Navigation

प्रकृति और हम

आकाश गंगा के कोने में तीव्र प्रकाश
और फिर एक विस्फोट
टिमटिमाती मणियां बिखर गयीं
सूरज का जन्म हुआ

कुछ समय और बीता
फिर एक मुठभेड़ हुई
आकाश के अंधेरे में
पृथ्वी का जन्म हुआ

लोग कहते हैं कि पृथ्वी से
किसी दानवाकृति की
तीखी तकरार में
चन्द्रमा का जन्म हुआ

विस्फोट, मुठभेड़, तकरार
प्रकाश, अंधेरा टिमटिम
के साथ साथ अदृश्य
आकर्षण भी गति करता रहा

आकर्षण देता है अर्थ
विध्वंस और निर्माण को
ठीक वैसे ही प्यार देता है
अर्थ जीवन को, मृत्यु को

-- हेमन्त द्विवेदी



Main menu 2

by Dr. Radut.