Jump to Navigation

दिमाग दुरुस्त रखेगी दारू

ज्यादातर चीजें बुरी नही होती हैं, बुरा होता है उनको इस्तेमाल करने का तरीका या उसकी लत और अति। यही बात शराब के बारे मे भी लागू होती है।

यहाँ‌ युरोप मे मदिरा पान का प्रचलन है, लेकिन न कहीं आपको झगडे दिखेंगे और न ही सडक दुर्घटनायें। बल्कि शराब या बियर यहाँ के खान पान को पचाने मे सहायता करती है। अपवाद तो हर जगह है। उपरोक्त कथन कोई वेद वाक्य नही है।

रेड वाइन का अपना आनंद है। ज्यादा हो जाये तो आपको आपे से बाहर कर देगी, सलीके से पीयें तो दिमाग दुरुस्त रखेगी। दुरूस्त क्या - कभी मस्तिष्क आघात हुआ तो यही रेड वाईन आपके दिमाग की क्षति को कम कर देगी। इससे 'थैक्यू फार नो समोकिंग' फिल्म याद आ गयी जिसमे मुख्य किरदार जो को धूम्रपान व्यापार जगत का लाबिस्ट था उसपर हमला होता है और हमलावर उसके शरीर पर निकोटीन से भरे पैच लगा देहे है जिससे भारी मात्रा मे निकोटीन उसके शरीर मे पहुँच जाये और निकोटीन विषाक्तता से उसकी मृत्यू हो जाये। लेकिन किसी तरह वह हस्पताल पहुँच जाता है और उसकी जान बच जाती है। डाक्टर बताते है कि धूम्रपान करने की वजह से उसके शरीर मे निकोटीन के प्रति सहनशीलता विक्सित हो गयी थी और 'सिगरेट की वजह से उसकी जान बच सकी।'

बेहद दिलचस्प फिल्म है जिसमे मौत कि सौदागर कंपनियों -- हथियार तथा सिगरेट द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले साम, दाम, दण्ड भेद पर प्रहार है।

खैर फिल्म और कहानी की दुनिया से लौटते है वास्तविक्ता और विज्ञान की तरफ। आज प्रकाशित एक शोध के अनुसार जान हाप्किन्स के शोध कर्ताओं ने यह पता लगाया है कि रेड वाईन वास्तव मे मस्तिष्क आघात के मामले मे दिमाग की क्षति होने से रोक सकती है।

एक प्रयोग के दौरान एक चूहे को दो घंटे तक रेड वाईन मे पाये जाने वाले रेस्वेराट्राल दिया गया। उसके बाद उसके मस्तिष्क की रक्त की आपूर्ति को रोक दिया गया। यह पाया गया कि जिन चूहों को यह यौगिक दिया गया था उनके मस्तिष्क को उन चूहो से कम क्षति हुई थी जिन्हे यह यौगिक नही दिया गया था।

रेड वाईन अपने स्वाथ्य लाभ देने वाले गुणों के लिये जानी जाती है। इसकी मध्यम खुराक हृद्याघात से भी रक्षा करती है। और अब तो यह भी पता चल गया है कि यदि हिसाब से पी जाये तो दिमाग भी दुरुस्त रखती है। हालाकिं इस क्षेत्र मे और शोध की आवश्यक्ता है।

खैर, इसे मदिरा की वकालत न समझें। कम पीयेंगे तो दिमाग दुरुस्त रखेगी, ज्यादा हो गयी तो दिमाग के साथ साथ बदन भी दुरूस्त 'करवा' देगी। शराब के लाभ २-४ हो सकते है‌ लेकिन यदि नियंत्रण से बाहर हुई तो पूरी जिन्दगी खराब।

चित्र: ईटली की‌ लेक ग़ार्दा मे ईतालवी रेड वाईन का लुत्फ

विषय: 


Main menu 2

by Dr. Radut.