Jump to Navigation

ओबामा ने कसी परमाणु आयुधो पर लगाम

अमरीकी राष्ट्पति बराक ओबामा आज परमाणु अस्त्रो के प्रयोग को नियंत्रित करने और विश्व को भयरहित बनाने के लिये एक महत्वपूर्ण घोषणा करने वाले हैं।

न्यू यार्क टाईम्स को दिये एक साक्षात्कार मे राष्ट्रपति ने कहा कि जहाँ वे अमरीका द्वारा परमाणु अस्त्रों के इस्तेमाल की शर्तों को कसेंगे, इरान तथा उत्तर कोरिया सरीखे देशों‌ को इस नयी नीति से बाहर रखा जयेगा क्योकि इन देशो ने परमाणु अप्रसार संधि का उल्लंघन किया है।

अमरीकी राष्ट्रपति ने अमरीका द्वारा आत्म रक्षा के लिये भी परमाणु हथियार को नियंत्रित करने की घोषणा करेंगे।

यह विश्व शांति की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम है। परमाणु हथियार पूरी मानव सभ्यता का विनाश कर सकते हैं, उनसे निजात आवश्यक है।

ओबामा पिछ्ले कुछ महीनों के अमरीका मे मूल चूल परिवर्तन का प्रारंभ कर चुके है -- रेल्वे योजना, ब्राडबैंड योजना, अफगानिस्तान मे सैनिक कम करना, ग्वांटामोबे बंद करना, स्वास्थ्य योजना और अब परमाणु योजना।

इन योजनाओं‌ को देखते हुये लगता है कि वे नोबेल पुरस्कार के सच्चे हकदार हैं। काश भारतीय राजनीतिज्ञ भी परिवार, जाति, धर्म और व्यक्तिगत स्वार्थो से परे उठ कर देश-विश्व हित की बात सोच सकने की क्षमता रखते।

विषय: 


Main menu 2

by Dr. Radut.