मच्छड़ो को मारना आसान नहीं। एक तो वे चपल होते हैं। और दूसरे यदि उऩ्हें ज़हर से मारा जाए तब वह मनुष्यो के लिये हानिकर होता है।और समय के साथ वे ज़हरो के प्रति प्रतिरोध पैदा कर लेते हैं।अत: वैज्ञानिको ने एक नई विधि खोज निकाली है
मच्छड़ो का प्रिय आहार खून है। खून पीने के बाद उनका वजन बढ़ जाता है और उऩकी चपलता कम हो जाती है। उनके लिये जीवन मृत्यु का प्रश्न है, अत: वे खून पीने के तुरंत बाद पेशाब करते हैं। उनकी वृक्क (किडनी) नली में विशेष प्रोटीन का उपयोग कर उनकी पेशाब बन्द की जा सकती है।अब एक तो उसकी चपलता कम होगी और दूसरे उसे कष्ट भी होगा। अब उसे मारना सरल हो जाएगा।
वह प्रोटीन किस विधि से मच्छड़ो में पहुँचाई जाए, इस पर शोध हो रहे हैं।