स्पाईडर-मैन ४ मे अब नही दिखेंगे टोबी मैग्यूआयर

सोनी पिक्चर्स की आगामी स्पाईडर-मैन फिल्म उस समय खटाई मे पड गयी थी जब सूचना आई कि निर्माता फिल्म की‌ मौजूदा कहानी से खुश नही हैं।


फिल्म को वितरित करने की तारीख बढा दी गयी थी। इसका फायदा अन्य निर्माताओं ने उठाया और अपनी फिल्मों की तारीख आगे बढा दी। आज सोनी ने समाचार पत्रों को बताया कि वे नयी कथा पर विचार कर रहे हैं। यह पुष्टि भी हो गयी कि लोकप्रिय टोबी, जिन्होने स्पाईडर-मैन के किरदार को जीवन्त किया, अब आगामी फिल्मों‌ मे नही नजर आयेंगे। उनके साथ साथ निर्देशक सैम रायमी को भी फिल्म से निकाल दिया गया है।

सैम रायमी ने बताया,"स्पाईडर-मैन फिल्म पर काम करना मेरे लिये एक बढा अनुभव था। हालाकिं मै उनके साथ आगामी फिल्म पर काम कारने के लिये इछुक हूँ, लेकिन वे इस फिल्म को एक नयी दिशा मे ले जाना चाहते हैं। मुझे पता है वे एक शानदार काम करेंगे।

सोनी के अनुसार आगामी फिल्म अब स्पाईडर-मैन के स्कूल के दिनों पर कन्द्रित होगी। सोनी ने यह भी कहा कि आने वाले हफ्तों‌ मे और अधिक सूचना प्रदान की जायेगी।