कल्किआन हिन्दी का सम्पादन व संचालन पूर्णतः निशुल्क है! कल्किआन हिन्दी मे प्रकाशित लेखकों के कथनों और मतों के लिये कल्किआन उत्तरदायी नही है. कल्किआन में प्रकाशित रचनाओं से संपादक या प्रकाशक का सहमत होना आवश्यक नहीं है.
कल्किआन मे प्रकाशनार्थ सामग्री भेजने से पहले कृपया नियम व शर्तें अवश्य पढ़ लें. यदि आप कल्किआन हिंदी के सम्पादकीय मंडल को अपनी रचना प्रकाशनार्थ प्रेषित करते है तो उसका अर्थ यही लगाया जायेगा की आपने इन नियम व् शर्तो को पढ़ लिया है व् इनसे पूर्णतः सहमत है और अपनी स्वीकृति देते हैं.
नियम व शर्तें
1. कृपया अप्रकाशित रचनाये ही भेजें. यदि आप पूर्व प्रकाशित रचना भेज रहे हैं तो कृपया यह सुनिश्चित कर ले की आपके पास पुनः प्रकाशन के अधिकार हैं. अमूमन कई प्रकाशक आपसे सारे सर्वाधिकार अधिग्रहित कर लेते हैं. कल्किआन किसी भी प्रकाशित रचना के आधिकार रचनाकार को इस शर्त पर वापस सौप देती है की कल्किआन समूह को प्रकाशित रचना के किसी भी रूप में पुनरुपयोग की स्वतंत्रता होगी. यहाँ पुनरुपयोग का अर्थ व्यावसायिक फिल्म निर्माण या टीवी निर्माण नहीं बल्कि उस रचना को किसी संकलन में शामिल करना या अन्य भाषा में 'ट्रांसलेशन' से है. यदि किसी भी रचना का पुनरुपयोग किया जाता है तो सम्बंधित रचनाकार को दिए गए ईमेल द्वारा सूचित किया जायेगा. रचनाकार को अपनी रचनाओ के किसी भी प्रकार के पुनरुपयोग की स्वतंत्रता होगी -- चाहे वह व्यावसायिक उपयोग हो या अव्यावसायिक.
2. प्रत्येक रचना के साथ कृपया एक अनुबंध पत्र अवश्य भेजें. अनुबंध की प्रति आपके हस्ताक्षर के लिए आपकी रचना की स्वीकृति से उपरांत भेजी जायेगी. अनुबंध की प्रति देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें.
3. कल्किआन क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस का प्रयोग करती है. इस लाइसेंस को कृपया धयान से पढ लें.
4. कल्किआन एक अवैतनिक वेबसाइट है. हम यहाँ प्रकाशित किसी भी रचना के विषय में उत्तरदायी नहीं है. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारे विवाद रचना के लेखक व आरोपी के बीच निपटाए जायेंगे. रचना से जुड़े किसी भी प्रकार के नैतिक या न्यायिक मामले में कल्किआन समूह को उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता है -- सारे विवाद रचनाकार व आरोपी के मध्य ही निपटाए जायेंगे.
5. किसी भी प्रकार के उत्तराधिकार उल्लंघन के मामले की सूचना संपादक को भेजें. हम सम्बंधित लेखक से उसकी पुष्टि के बाद आवश्यक कार्यवाही करेंगे. हम यह बात फिर से स्पष्ट कर देना चाहते है की हमारा प्रयास भारतीय हिंदी विज्ञान कथाओ को विश्व स्तर तक ले जाना है और हम किसी भी प्रकार के उत्तराधिकार के उल्लंघन को प्रोत्साहन नहीं देंगे.
- प्रधान सम्पादक