क्लाज नापर से तो आप परिचित ही होंगें। गनू/ लिन्क्स के उपयोग कर्ता जो जरूर ही परिचित होंगे। अगर नही हैं तो थोडा बता देता हूँ या यह विकीपीडिया पेज देख लें।
क्लाज एक कम्प्यूटर प्रोग्रामर हैं। मैने एक बार कल्किआन पर क्लास नापर के बारे मे लिखा था। उनकी दो प्रमुख उपलब्धिया हैं -- एक लिनुक्स की सबसे बडी खूबियों मे से एक है लाईव सीडी की सुविधा। अगर आपको जांचना हो कि लिनुक्स आपकी मशीन पर चलेगा या नही, या अगर आपका विन्डोज खराब हो गया हो तो लिनक्स की सीडी कम्प्यूटर की सीडी ट्रे मे डालें और कम्प्यूटर को रिस्ट्रार्ट कर दें। आपका कम्प्यूटर सीडी से ही चालू हो जायेगा, बिना कुछ भी इन्स्टाल किये। लिन्क्स की इस खूबी का श्रेय क्लाज नापर को जाता है।
उनकी पत्नी नेत्रहीन है। १६ वर्ष की आयू मे उनकी आँखों की रोशनी चली गयी थी। कलाज ने एक ऐसा आपरेटिंस सिस्टम बनाया है जिससे नेत्रहीन लोग भी आसानी से कम्प्यूटर का इस्तेमाल कर सकें। उन्होने यह आपरेटिंग सिस्टम लोगों को मुफ्त मे दे दिया है।
क्लाज परिवार से हमारी पुरानी मित्रता है -- सन २००६ से। इस वर्ष सीबेटे मे मुलाकात के बात क्लास ने आशवाशन दिया था कि कुछ दिनों के लिये छुट्टियाँ मनाने और मेरे हाथ का बना खाना खाने हमारे घर आयेंगे। कलाज कल शाम सपरिवार हमारे घर पधारे। वे दो दिन यहाँ रहेंगे। यह रहीं कल रात के भोज की कुछ तसवीरें। आज हम गारमिश मे नये बने हवा मे तैरते पुल एल्पस पिक्श को देखने जा रहे है, जिसका उद्घाटन भी आज ही है।
यह रही तस्वीरें
१. क्लाज नापर और उनकी पत्नी एड्रियाना
२. क्लाज परिवार और मेरे पत्नी खाना परोसती
३. रोंगटे खडे कर देने वाला पुल।


